UP Board 2022 Paper Leak: कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ लीक

UP Board

यूपी बोर्ड 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की वजह से यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की वजह से यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद बलिया में आज दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24- जनपदों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

सिर्फ 24 जिलों पर निरस्त हुई परीक्षा, दोबारा कराए जाएंगे 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज के पेपर

यूपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई कि अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित 24- जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण इन जनपदों के समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

सिर्फ इन जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा

  1. बलिया
  2. एटा
  3. बागपत
  4. बदायू
  5. सीतापुर
  6. कानपुर देहात
  7. ललितपुर
  8. चित्रकूट
  9. प्रतापगढ़
  10. गोंडा
  11. आजमगढ़
  12. आगरा
  13. वाराणसी
  14. मैनपुरी
  15. मथुरा
  16. अलीगढ़
  17. गाजियाबाद
  18. शामली
  19. शाहजहांपुर
  20. उन्नाव
  21. जालौन
  22. महोबा
  23. अंबेडकरनगर
  24. गोरखपुर

शेष जनपदों में द्वितीय पाली के पेपर यथावत

यूपीएमएसपी की ओर से जानकारी दी गई है कि उक्त 24 जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में द्वितीय पाली के इण्टर मीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत 24 जनपदों में निरस्त की गई उक्त परीक्षा को आयोजित कराने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।