बसपा ने अपने 47 उम्मीदवार और घोषित किए, देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए 47 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को की। मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी का टिकट काटकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी ने जहूराबाद विधानसभा सीट से सपा की पूर्व विधायक सैय्यद सादाब फातिमा को उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा समय इस सीट से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर विधायक हैं। वाराणसी उत्तर से मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ श्याम प्रकाश उर्फ रेखा राजभर को टिकट दिया है। वाराणसी दक्षिण से मंत्री नीलकंठ तिवारी के खिलाफ दिनेश कसोधन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने सातवें चरण में सर्वाधिक 17 ओबीसी, 14 सवर्ण में सात ब्राह्मण, 11 अनुसूचित जाति और पांच मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
सीट उम्मीदवार
अतरौलिया डा. सरोज पांडेय
गोपालपुर रमेश चंद्र यादव
सगड़ी शंकर यादव
मुबारकपुर अब्दुस्सलाम
आजमगढ़ सदर सुशील कुमार सिंह
निजामाबाद पीयूष सिंह यादव
फूलपुर पवई शकील अहमद
दीदारगंज भूपेंद्र सिंह
लालगंज (सु) आजाद अरिदर्मन पप्पू
मेंहनगर (सु) पंकज कुमार
मधुवन नीलम सिंह कुशवाहा
घोषी वशीम इकबाल
मोहम्मदाबाद गोहना धर्म सिंह गौतम
मऊ भीम राजभर
बदलापुर मनोज सिंह
शाहगंज इंद्रदेव यादव
मुगरा बादशाहपुर दिनेश शुक्ला
मछलीशहर (सु) डा. विजय पासी
जफराबाद संतोष कुमार मिश्रा
केराकत (सु) लाल बहादुर सिद्धार्थ
जखनियां (सु) रुदल कुमार गौतम
सैदपुर (सु) डा. विनोद कुमार
गाजीपुर राजकुमार सिंह
जंगीपुर डा. मुकेश सिंह
जहूराबाद सैय्यदा शादाब फातिमा
मोहम्मदाबाद माधवेंद्र राय
जमानियां परवेज खान
सैय्यदराजा अमित यादव लाला
चकिया (सु) विकास गौतम आजाद
पिंडरा बाबू लाल पटेल
अजगरा (सु) रघुनाथ चौधरी
शिवपुर रवि मौर्या
रोहनिया अरुण सिंह पटेल
वाराणसी उत्तर श्याम प्रकाश
वाराणसी दक्षिण दिनेश कसोधन गुप्ता
वाराणसी कैंट कौशिक पांडेय
सेवापुरी अरबिंद कुमार त्रिपाठी
भदोही हरिशंकर दादा चौहान
ज्ञानपुर उपेंद्र कुमार सिंह
औराई (सु) कमला शंकर भारती
छानबे (सु) धनेश्वर गौतम
मिर्जापुर राजेश कुमार पांडेय
मझवां पुष्पलता बिंद
चुनार विजय सिंह पटेल
मड़हिान नरेंद्र सिंह कुशवाहा
घोरावल मोहन कुशवाहा
रावर्टसगंज अविनाश शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *