शिक्षक संघ ने की समय परिवर्तन की मांग

Basic Wale news

वहराइच : भीषण गर्मी व कई दिनों से चल रही तेज गर्म हवाओं के कारण प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष आनेद कुमार पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिलकर परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक करवाने की मांग की है। अभी तक स्कूल का समय प्रातः 8.00 बजे से 2.00 बजे तक है। प्रतिनिधि मंडल में रिसिया अध्यक्ष सईद अहमद, तेजवापुर अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक, चित्तौरा मंत्री विश्वनाथ पाठक, शशांक सिन्हा, फखरपुर मंत्री तनवीर आलम, तेजवापुर मंत्री अनिल सिंह कोषाध्यक्ष जयसुख लाल मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।