केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री, देखें- मंत्रिमंडल की पूरी सूची

UP Election 2022

सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को सात बजे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। इससे तय हो गया कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है। इसी के साथ दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्री

  1. केशव प्रसाद मौर्य — उप मुख्यमंत्री
  2. ब्रजेश पाठक — उप मुख्यमंत्री
  3. सूर्य प्रताप शाही — मंत्री
  4. सुरेश कुमार खन्ना — मंत्री
  5. स्वतंत्र देव सिंह — मंत्री
  6. बेबी रानी मौर्य — मंत्री
  7. लक्ष्मी नारायण चौधरी — मंत्री
  8. जयवीर सिंह — मंत्री
  9. धर्मपाल सिंह — मंत्री
  10. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ — मंत्री
  11. भूपेंद्र सिंह चौधरी — मंत्री
  12. अनिल राजभर — मंत्री
  13. जितिन प्रसाद — मंत्री
  14. राकेश सचान — मंत्री
  15. अरविंद कुमार शर्मा — मंत्री
  16. योगेंद्र उपाध्याय — मंत्री
  17. आशीष पटेल — मंत्री
  18. संजय निषाद — मंत्री
  19. नितिन अग्रवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  20. कपिल देव अग्रवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  21. रवींद्र जायसवाल — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  22. संदीप सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  23. गुलाब देवी — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  24. गिरीश चंद्र यादव — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  25. धर्मवीर प्रजापति — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  26. असीम अरुण — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  27. जेपीएस राठौर — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  28. दयाशंकर सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  29. नरेंद्र कश्यप — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  30. दिनेश प्रताप सिंह — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  31. अरुण कुमार सक्सेना — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  32. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  33. मयंकेश्वर सिंह — राज्यमंत्री
  34. दिनेश खटीक — राज्यमंत्री
  35. संजीव गोंड — राज्यमंत्री
  36. बलदेव सिंह ओलख — राज्यमंत्री
  37. अजीत पाल — राज्यमंत्री
  38. जसवंत सैनी — राज्यमंत्री
  39. रामकेश निषाद — राज्यमंत्री
  40. मनोहर लाल मन्नू कोरी — राज्यमंत्री
  41. संजय गंगवार — राज्यमंत्री
  42. बृजेश सिंह — राज्यमंत्री
  43. के पी मलिक — राज्यमंत्री
  44. सुरेश राही — राज्यमंत्री
  45. सोमेंद्र तोमर — राज्यमंत्री
  46. अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ — राज्यमंत्री
  47. प्रतिभा शुक्ला — राज्यमंत्री
  48. राकेश राठौर गुरू — राज्यमंत्री
  49. रजनी तिवारी — राज्यमंत्री
  50. सतीश शर्मा — राज्यमंत्री
  51. दानिश आजाद अंसारी — राज्यमंत्री
  52. विजय लक्ष्मी गौतम — राज्यमंत्री