यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज

Basic Wale news

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को साढ़े 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे।

 मुख्यमंत्री कैबिनेट के बाद मंत्री समूह के साथ बैठक करेंगे और रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। कैबिनेट की बैठक में उद्योग, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं।