यूपी में अगले कुछ दिन मेहरबान रहेगा मौसम

Basic Wale news

लखनऊ, भीषण गर्मी और उमस से उकताए लोगों को दिन में बरसे मेघों ने राहत दी। भले ही बरसात अधिक नहीं हुई पर गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले सप्ताह ही मानसून सोनभद्र के चुर्क के रास्ते राज्य में प्रवेश कर गया है। फिलहाल यह वहीं ठहरा हुआ है। अगले कुछ दिन बरसात के पूरे आसार हैं। मानसून की झमाझम बरसात के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

राजधानी लखनऊ में दिन के बाद मौसम सुहाना हो गया। बरसात के बाद ही तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार यह प्री-मानसून गतिविधियां हैं। अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। लखनऊ में सोमवार को बारिश होने से तापमान थोड़ा गिर गया। अगले कुछ दिन बदली छाई रहेगी और तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।