देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Basic Wale news

देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद को शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन आडिटोरियम में शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुर्शीद अहमद को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खुर्शीद अहमद न केवल देवरिया बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले इकलौते शिक्षक हैं।

देखें वीडियो👇

https://youtu.be/bc8oYrV0rUA

छह शिक्षकों में बनाई जगह

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से छः प्रविष्टियां गई थीं। जिनमें 3 माध्यमिक और 3 परिषदीय शिक्षकों की थीं। छः प्रविष्टियों में से खुर्शीद अहमद का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ। यह चयन इस मामले में भी विशेष है क्योंकि पूरे उत्तर प्रदेश अकेले उनका चयन हुआ है।

कठिन परिस्थितियों में बिखेरी राष्ट्रीय स्तर पर चमक

खुर्शीद अहमद ने बताया कि एमएससी की पढ़ाई के बाद उन्होंने शिक्षा मित्र की नौकरी पकड़ ली। बहुत पढ़े लिखे लोगों के ताने सुनने पड़े। इसी दौरान वर्ष 2010 में बीटीसी की प्रवेश परीक्षा में सफल हो गया। दाखिले के बाद वर्ष 2012 में बीटीसी उत्तीर्ण हो गया। वर्ष 2013 में मेरा चयन सहायक शिक्षक के तौर पर प्राथमिक विद्यालय कौलाचक पथरदेवा में हो गया। इसके बाद 2015 में विज्ञान- गणित शिक्षक की सीधी भर्ती के दौरान चयन होने पर मथुरा छापर तरकुलवा में तैनाती हुई। तीन वर्ष सेवा के बाद वर्ष 2018 से कंपोजिट विद्यालय सहवा में शिक्षण कर रहे हैं।

परिजनों ने जताई खुशी

खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पिता ईश मुहम्मद, पत्नी फातिमा तीनों बच्चियों और दोनों बड़े भाइयों चांद मोहम्मद और मजीद अंसारी ने ने प्रसन्नता जताई। परिजनों ने कहा यह जिले समेत प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है