प्रदेशभर में 10 तक शीतलहर की चेतावनी, कोहरे के कारण दृश्यता हुई कम, बर्फीली हवा से कंपकंपी बढ़ी 30 जिलों में यलो अलर्ट किया जारी

Basic Wale news

लखनऊ: शीतलहर के साथ कोहरे ने बीते 24 घंटे में पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। बर्फीली हवा से व्याप्त गलन और कंपकंपी से हाइ कांपते रहे।

मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी दी है। 28 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे व शीतलहर का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 30 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का यलो अलर्ट है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। हालांकि बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती हैं। कोहरे में भी कुछ कमी आएगी।