Strike in UP : यूपी में 64 घंटे बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक के बाद ये निर्णय

Basic Wale news

Strike in UP : यूपी में 64 घंटे बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक के बाद ये निर्णय

यूपी में बिजलीकर्मियों की हड़ताल ख़त्म। ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग कर्मचारी संगठन के नेताओं से मुलाक़ात कर सभी तरह की कार्रवाई को वापस लेने और उनकी मांगों पर चर्चा कर विचार करने का आश्वासन दिया।

यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हो गई है। संघर्ष समिति ने एक दिन पहले ही कार्य वहिष्कार आंदोलन को वापस ले लिया है। ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो, वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। संघर्ष समिति और कारपोरेशन सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। यह खबर आप बेसिक वाले डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है।